नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
03/06/2022
![](https://aadhuniksamachar.com/assets/website_upload/article/art_8304919469771.jpg)
फूलपुर। कोतवाली फूलपुर के प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक माजिद खान द्वारा मय हमराह टीम के साथ ढोकरी तिराहे से 2:30 बजे रात अभियुक्त कृष्ण कुमार पटेल उम्र 38 वर्ष पुत्र रामपति पटेल निवासी ढोकरी थाना फूलपुर को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जिला न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक माजिद खान, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।