Right Banner

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर पंचायत में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांकेतिक चक्काजाम कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला गोलीकांड में मारे गए अमर शहीदों की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 वक्ताओं ने कहा कि यहां पर आज ही के दिन पुलिस की बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज व गोली से एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे उक्त सभी सीमेंट कर्मचारी हजारों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला चुनार चुर्क सीमेंट फैक्ट्री को प्राइवेट सेक्टर में सुबे की सरकार द्वारा बेचे जाने का विरोध कर रहे थे लिहाजा प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने आंदोलनकारियों पर डाला की धरती में 31 वर्ष पूर्व लाठी डंडा समेत गोली चलवा कर उनके आंदोलन को कुचल दिया ।यह गोलीकांड प्रदेश ही नहीं अपितु केंद्र सरकार को भी हिला देने वाली घटना थी इस गोलीकांड की याद आते ही यहां के हजारों नगरवासियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं देश भर में अपने हक के लिए संघर्षरत वीरगति को प्राप्त हुए कर्मचारियों के इतिहास में डाला सीमेंट कर्मचारियों के अमर शहीदों का नाम आज भी बड़ी श्रद्धा व गौरव से लिया जाता है उन्हीं की याद में प्रत्येक वर्ष 2 जून को शहीदों की पुण्यतिथि नगर वासियों द्वारा मनाई जाती है

हरि कीर्तन वह सुंदरकांड का हुआ पाठ

शहीद छात्र राकेश तिवारी के  बड़े भाई ओमप्रकाश तिवारी ने सुबह नौ बजे दिन से गगनभेदी मंत्रोचार के साथ पूजा प्रारंभ कराया शहीदों की याद में सुबह से हरि कीर्तन पाठ व शाम को सुंदरकांड पाठ किया गया। गोली कांड के समयानुसार तीन बजकर बीस मिनट पर दो मिनट का सांकेतिक जाम किया गया इसके बाद शहीदों की स्मारक पर सबसे पहले शहीद परिवारों द्वारा माला फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में चोपन इंस्पेक्टर व डाला पुलिस मौजूद रहीं।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सदर विधायक भूपेश चौबे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी पूर्व विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमती देवी अपना दल यस से आनंद पटेल दयालु अंजनी पटेल चंद्रशेखर सिंह कवि प्रभात सिंह चंदेल अनिकेत श्रीवास्तव मुकेश जैन रामजी दूबे नागेश्मणि पाठक धीरेंद्र प्रताप सिंह संतोष कुमार बबलू उत्तम मिश्रा रविंद्र देव पांडे संदीप सिंह विजय कुमार    नूरहशन अहमद रजनिश पांडेय शहनवाज शाह राम अशीष तिवारी गायत्री तिवारी ओमप्रकाश तिवारी श्रीमती इंदु शर्मा शिव प्रकाश शुक्ला उर्फ धारे रामआसरे पटेल संतोष कुमार मिश्रा मनोहर सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत चोपन थाना कृष्णावतार सिंह मनोज कुमार राय व पीएससी पुलिस बल महिला कांस्टेबल सहित डाला पुलिस मौजूद रही।

 गोलीकांड में सीमेंट निगम कर्मचारीगण

 01- रामप्यारे कुशवाहा विधि
02- शैलेंद्र कुमार राय
03- सुरेंद्र द्विवेदी
04- बालगोविंद
05- रामधारी
06- रामनरेश
07- नंद कुमार गुप्ता
08- दीनानाथ
09-  छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गए थे इसके अलावा सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।