Right Banner

प्रतापगढ़।लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घरौरा में प्रधान जबरन भूमिधरी की जमीन पर चक मार्ग बनवा रहा था जिससे पीड़ित ने जिला अधिकारी के यहांँ गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लालगंज को तत्काल निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है।
                      इस ग्राम पंचायत के मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद याकूब ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत किया कि उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 697पर चुनावी खुन्नसवश जबरन और दबंग किस्म का प्रधान मोहम्मद रईस चक मार्ग बनवा रहा था जबकि इस गाटा संख्या पर लालगंज सिविल जज के द्वारा दिनांक 17-08-2022 तक स्थगन आदेश दिया गया है।इसके बावजूद मोहम्मद हसन के अनुसार दबंग और सरहंग किस्म का यह प्रधान जबरन तहसील प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से इस गाटा संख्या पर चक मार्ग बनवा रहा था।
                          यही नहीं कुछ और भूमि जो शिकायतकर्ता एवं अन्य लोगों के नाम पर बाग के रूप में दर्ज है उससे भी वह चक मार्ग ले जाना चाहता है।लिहाजा पीड़ित ने जिलाधिकारी के यहांँ फरियाद की और जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लालगंज को आदेशित कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।देखना यह है कि लालगंज तहसील प्रशासन जिला अधिकारी के आदेश पर कितना अमल करता है।