Right Banner

फूलपुर। कोतवाली के मैलहन गांव निवासी चुक्का यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र मनी लाल यादव गांव के ही एक मुर्गा विक्रेता हेतु मुर्गा नेवादा गांव से लेकर बीती रात 7 बजे घर वापस आ रहा था। तभी पाल चौराहा उसरी में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चुक्का यादव मुंह के बल सड़क पर घिसट गया। बाइक भी टूट गई तथा चुक्का का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया। उसके दो दांत भी टूट गए। इस बीच अन्य बाइक सवार भाग निकला। सूचना पर उपनिरीक्षक माजिद खान मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा। वहां से प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया गया।