Right Banner

जैकलिन फर्नांडिस IIFA के लिए अबू धाबी रवाना हो चुकी हैं। अपनी विदेश यात्रा के लिए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से स्पेशल परमिशन लेनी पड़ी।  ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद जैकलिन को देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने 11 मई को दिल्ली कोर्ट से 15 दिन विदेश यात्रा की इजाजत मांगी थी। जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने जैकलिन को 31 से 6 जून के बीच अबु धाबी जाने की इजाजत दी थी। साथ ही आदेश दिया था कि उन्हें 1 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट की रसीद (FDR) जमा करनी होगी। इसके अलावा यह शपथ देनी होगी कि अगर वह नहीं लौटीं तो यह FDR और जमानत राशि के 1 करोड़ रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।

जैकलिन ने मांगी थी 15 दिन की परमिशन


जैकलिन ने कोर्ट से इजाजत मांगी थी कि वह अबु धाबी, फ्रांस और नेपाल जाना चाहती हैं। इसके लिए 15 दिन की विदेश यात्रा की परमिशन मांगी थी। कोर्ट की परमिशन के बाद जैकलिन आईफा के लिए रवाना हो चुकी हैं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर केस की ईडी से जांच चल रही है। जैकलिन का उनसे कनेक्शन सामने आया है तो उन्हें देश छोड़ने की इजाजत नहीं है। 

पोस्टपोन हुआ आइफा


जैकलिन के अलावा एयरपोर्ट पर कई और सितारों को भी देखा गया। IIFA अवॉर्ड पहले 19 से 21 मई के बीच होना था। यूएई के प्रेसीडेंट शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के इंतकाल के बाद इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया था। 

सलमान, दिशा हो चुके रवाना 


सलमान खान, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, नोरा फतेही, दिशा पाटनी सहित  कई सितारे अबू धाबी के लिए निकल चुके हैं। वहीं जो लोग इवेंट के लिए पहुंच गए हैं, आईफा ने उनकी तस्वीरें शेयर करनी भी शुरू कर दी हैं।