Right Banner

हर युवा का संकल्प 2022 में 300 सौ का आंकड़ा पार के संकल्प के साथ आयोजित किया गया सदस्यता अभियान


आधुनिक समाचार
डाला अनिल कुमार अग्रहरी

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा डाला मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक डाला मंडल अध्यक्ष रमाशंकर पासवान के नेतृत्व में
आयोजित किया गया 
मुख्य अतिथि मंडल के जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलापाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू वं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष कुमार उर्फ बबलू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन रहे यह कार्यक्रम में मंडल स्तरीय कार्य समिति के द्वारा हर जिले में कार्यक्रम किया जा रहा है उसी निर्देशानुसार रविवार को मंडल डाला की कार्यशाला बैठक संपन्न की गई, इस कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया युवाओं के कंधे पर 2022 का भार है हर युवा संकल्प के साथ 2022 के लिए तैयार रहेंगा और इस बार चुनाव में 300 का आंकड़ा पार कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी साथ ही योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी हैं 
वही श्री जैन ने बताया भाजपा की सरकार में किसी जाति किसी धर्म से भेद भाव नहीं करती है हर वर्ग खुशहाल है, उन्होंने बताया कि जहां पिछली सरकारों में प्रदेश वं जिले के अंदर दंगे होते थे आज पूरे प्रदेश में कहीं भी एक भी दंगा अभी तक नहीं हुआ है प्रदेश में कानून व्यवस्था मुस्तैद है तथा योगी जी के नेतृत्व में सरकार सुचारू रूप से चल रही है, संतोष कुमार उर्फ बबलू ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में बनाना तय है जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का अहम रोल रहेगा हर एक युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है और हर एक युवा को 20 घरों से संपर्क करने हेतु लक्ष्य देकर संकल्पित किया गया है
     
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू भाजपा महामंत्री संदीप सिंह पटेल उर्फ मोनू मंडल उपाध्यक्ष अविनाश कुमार रजत अजय अग्रहरी गंगासागर चौधरी आशीष अग्रहरी आनंद अग्रहरी अवनीश कुमार पांडे अनिकेत श्रीवास्तव विशाल कुमार गुप्ता गोविंद गुप्ता संतोष मोदनवाल सुधीर सिंह रिंकू द्विवेदी सुनील राय सूरज कश्यप तथा संचालन मंडल महामंत्री पंकज उपाध्याय रहें।