Right Banner

सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम 30 मई को घोषित होने के बाद यूपीएससी के एक उम्मीदवार का ट्वीट वायरल हो गया, जो इसमें सफल नहीं हो सका। रजत संब्याल ने कहा कि यूपीएससी में यह उनका छठा प्रयास था, लेकिन वह अपने कम स्कोर के कारण सफल नहीं हो सका। अपनी मार्कशीट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह 11 अंकों से चूक गए हैं। उन्होंने कहा, "10 साल की मेहनत खत्म हो गई।"

आपको बता दें कि अब तक के छह प्रयासों में से रजत सम्ब्याल 3 बार प्रीलिम्स में फेल हुए और दो बार मेन्स पास नहीं कर सके। उन्होंने ट्वीट किया, "अपने आखिरी प्रयास में कल साक्षात्कार में कम अंक के कारण मैं हार गया। 11 अंकों से चूक गया।"

उनके द्वारा पोस्ट की गई मार्कशीट के अनुसार, उन्होंने पेपर 1 में 112, पेपर 2 में 84, पेपर 3 में 110, पेपर 4 में 87, पेपर 5 में 93, पेपर 6 में 169, पेपर 7 में 138 अंक प्राप्त किए, जिससे कुल लिखित अंक 793 प्राप्त हुए। वहीं, इंटरव्यू में उन्होंने 149 अंक प्राप्त किए।

रजत संब्याल की भावनाओं से जुड़े कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि लोग यूपीएससी के प्रति इतने जुनूनी क्यों होते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे दूसरे रास्ते तलाशने को कहा क्योंकि वह एक सिविल इंजीनियर हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें मजबूत बनने और अपने सपने को न छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश सिंह ने लिखा, ''आप साक्षात्कार के चरण में पहुंच गए हैं, यह साबित करता है कि आपके पास धैर्य और दृढ़ संकल्प है। इससे आपको आगे बढ़ने के लिए जो भी करियर चुनना है, उसमें आपकी बहुत मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!"

वहीं, मुसाब काजी ने किखा, ''यूपीएससी के नतीजा आने के साथ मैं गंभीरता से इस बात को समझना चाहता हूं कि लाखों युवाओं को अपने जीवन का प्रमुख समय ऐसी सूचनाओं को याद करने में बर्बाद करने देने के पीछे की समझदारी क्या है। कुछ समय बाद इसकी आवश्यक्ता नहीं रहेगी। चयन प्रक्रिया में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है।''

इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा रैंक हासिल किया है। कुल 685 उम्मीदवारों में 508 पुरुष और 177 महिलाएं शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और उन लोगों के लिए प्रोत्साहन के शब्द थे जो परीक्षा पास नहीं कर सके। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।" 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"