Right Banner

प्रतापगढ़।अपनी मेहनत,लगन एवं कौशल से जनपद की एक होनहार खिलाड़ी ने अपने दम पर नेपाल में कराटे में डबल मेडल हासिल कर जनपद का मान  बढ़ाया है।
डबल मैडल जीतकर मर्जिया मुजफ्फर ने न केवल नेपाल वासियों का दिल जीता बल्कि जनपदवासियों की खूब वाहवाही बटोरी है।उसके कोच राम अवधेश तिवारी जहांँ अपनी शिष्य के प्रदर्शन से फख्र महसूस कर रहे हैं।वही जनपद के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे अपनी बधाई दी है।
                 नेपाल में अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के नौनिहालों का प्रदर्शन देखने देश-विदेश के लोगों का हुजूम उमड़ा था।इनके हुनर को देख सभी वाह-वाह कर बैठे।
              अपने करिश्माई हुनर से इन खिलाड़ियों ने 24मेडल अपने नाम किए।वहीं इनके प्रशिक्षक राम अवधेश तिवारी का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन इनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।