Right Banner

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा व प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक संजय मिश्र को "शील्ड’से नवाजा गया 

बलिया/गोरखपुर।भारत सरकार के रेलमंत्री अष्विनी वैष्णव ने 67वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह की 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में ’रेल मदद ऐप’ के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने संबंधी मामले में देश के  भारतीय रेल की सभी जोनों में पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रथम स्थान पाकर सर्वश्रेष्ठ की तगमा हासिल करने मे एक बड़ी सफलता प्राप्त किया है। ऐसे मे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक संजय मिश्र रेलमंत्री ने "रेल मदद शील्ड’ प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। 

इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के 6 अधिकारियों कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में उप महाप्रबन्धक सामान्य कृष्ण चन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रण विजय प्रताप, टेक्निषियन ग्रेड-।।। राम प्रीत, इलेक्ट्रिकल सिगनल मेन्टेनर ग्रेड-। वेद प्रकाष, निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, अनिरूद्व राय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य मनीष यादवों सम्मिलित है।

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी उन्नयन, खर्चों में मितव्ययिता हेतु प्रभावी कदम, उत्पादन में सुधार आदि कार्य के साथ ही गाड़ी संचलन,सुरक्षा एवं संरक्षा मेंसराहनीय योगदान, उत्कृष्ट अनुरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग लिये रेल मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया है।

ज्ञातव्य है कि पूर्वोत्तर रेलवे ने वर्ष 2021-22 में रेल मदद पोर्टल पर कुल 39,087 शिकायत प्राप्त किया तथा सभी का निस्तारण समय से किया गया। 39,087 शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त यात्रियों से कुल 17,605 फीड बैक प्राप्त हुए, जिनमें से 11,766 फीड बैक उत्कृष्ट रहें अर्थात कुल 66.83 प्रतिशत उत्कृष्ट रहा।

रेलवे यात्री शिकायत निवारण और प्रबन्धन प्रणाली ’रेल मदद ऐप’ यात्रियों को मोबाइल फोन या वेब के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की अनुमति देता है साथ ऐप में फोटो अपलोड करने का भी विकल्प है। एक बार जब यात्री अपनी षिकायत दर्ज कर लेता है, तो उसे भारतीय रेलवे द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में सूचित करने हेतु एस.एम.एस. के माध्यम से एक त्वरित आई.डी. प्राप्त होती है साथ ही ’रेल मदद ऐप’ यात्रियों को उनकी षिकायतों के निवारण की स्थिति पर रीयल टाइम फीड बैक देता है। इस ऐप पर विभन्न हेल्प लाइन नम्बर प्रदर्शित होता है जैसे- चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर, सुरक्षा नम्बर तथा इसके अतिरिक्त एक आसान चरण में तत्काल सहायता के लिये सीधे काल करने की सुविधा भी प्रदान करता है। 

पंकज कुमार सिंह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी मिडिया को बताया कि इटरनेट के इस युग में अब रेलवे तक अपनी शिकायत पहुॅचाना बेहद आसान है। इसके अलावा आप अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत इसके जरिए कर सकते है। यात्रा के दौरान यात्री पानी, बिजली और साफ-सफाई के लिये शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके लिये यात्री को एक ऑन लाइन फार्म भरना होता है, जिसमें शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तारीख, कर्मचारी का नाम, घटना स्थल इत्यादि की जानकारी देनी होती है।यात्री इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते है।