Right Banner

बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र की बरुआरी पूरब पंचायत में रंजेश कुमार सिंह के घर पर जीएसटी का छापा पड़ा है। सोमवार की दोपहर से जीएसटी की तीन सदस्यीय टीम रंजेश कुमार सिंह और अंकेश कुमार सिंह के घर दस्तावेजों की जांच की।

अंकेश सिंह और रंजेश सिंह  के घर आय से कई गुना अधिक संपत्ति की जानकारी टीम को मिली है। यह कार्रवाई दिल्ली में रहने वाले बरुआरी के अंकेश कुमार सिंह पर 20 करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप के बाद हुई है। लोन लेने के बाद अंकेश ने यह राशि रंजेश के पीएनबी लौकहा शाखा में ट्रांसफर कर दिया था। इसके एवज में उसे 1 करोड़ देने की डील हुई थी। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर तीन सदस्यीय टीम बरुआरी पहुंची। टीम यहां जरूरी दस्तावेज जब्त की है।  टीम ने पूरे घर को सील कर दिया है। घर से किसी को बाहर और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। छापे की कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। राज्य स्तर के किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं थी। छापे में बेनामी संपत्ति की जानकारी मिलने की बातें भी सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों व्यक्ति को नोटिस दिया गया है।