Right Banner

शादी को लेकर दूल्हे से दुल्हन और घरवालों तक अलग-अलग सपने संजोगते नजर आते हैं। शादियों में फोटोग्राफी और डांस का काफी क्रेज भी देखा जाता है। दुल्हन और उसकी साथ वाली या बहनों को फोटोग्राफर ही घेरे रखता है और उनके फोटो निकालता रहता है। ऐसे में कानपुर में भी एक लड़की का कुछ ऐसा ही सपना था जो शादी वाले दिन उस समय टूट गया, जब बारात बिना फोटोग्राफर लिए आई। जयमाला के समय दुल्हन भड़क गई और वहां से चली गई। काफी समझाने पर भी बात नहीं बनी तो सुबह के समय दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापसी लौट गया।

कानपुर देहात जिले के मंगलपुर इलाके के एक गांव का यह मामला बताया जा रहा है। शादी के दिन जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो काफी धूमधाम से उनका स्वागत किया गया था। खूब आदर सत्कार के साथ दूल्हे और बारात के अन्य मेहमानों को बिठाया गया। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी सब जय माल के लिए स्टेज पर पहुंच गए। रस्म होने की वाली थी कि दुल्हन वहां फोटोग्राफर् ना देख भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया।

शादी से इनकार की खबर सुनकर हड़कंप मच गया। दुल्हन के घरवालों ने उसे खूब मनाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच भी बातचीत हुई लेकिन दुल्हन से जब भी पूछा गया, वह मानी ही नहीं, जिसके बाद सुबह होते ही पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने आकर समझाया लेकिन दुल्हन उनकी भी नहीं मानी। आखिरकार दोनों पक्षों ने शादी न करने में ही भलाई समझी और बारात वापस लौट गई।