Right Banner

 

अमेरिका के टेक्सस में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर जापान में रविवार को एक शख्स ने बैटमेन की जोकर वाला पोशाक पहन कर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 17 लोग घायल हो गए।

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। अमेरिका के टेक्सस में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर जापान में रविवार को एक शख्स ने बैटमेन की जोकर वाला पोशाक पहन कर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 17 लोग घायल हो गए। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर रविवार को रोम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी, कारोबार, अर्थव्यवस्था और लोगों से लोगों के बीच संपर्क के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। टेक्सास प्रांत की टेक्सारकाना पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय केउन्टे मैकएलरे के रूप में की गयी है।

जापान में रविवार को एक शख्स ने बैटमेन की जोकर वाला पोशाक पहन कर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इस शख्स ने ट्रेन में आग भी लगाई जिससे ट्रेन में सवार लोगों के बीच दहशत मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग ट्रेन की खिड़कियों से कूदने लगे।

ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरणों के नियामक ने सोमवार को भारत के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को औपचारिक रूप से मान्यता दी। देश की सीमा भी लगभग 20 महीनों में पहली बार फिर से खोल दी गई है। भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविशील्ड भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले दो टीके हैं। ऑस्ट्रेलिया कोविशील्ड को पहले ही मान्यता दे चुका है। ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरण नियामक टीजीए ने कहा, ‘‘थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने तय किया है कि कोवैक्सीन (भारत बायोटेक द्वारा निर्मित) और बीबीआईबीपी-कोर वी (शिनोफार्म, चीन द्वारा निर्मित) को यात्रियों के टीकाकरण की स्थिति के लिए मान्यता दी जाएगी।’

कोरेाना वायरस महामारी के गंभीर और विनाशकारी परिणाम निस्संदेह महामारी से निपटने की तैयारियों की कमी के कारण बदतर हो गए लेकिन पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया को छोड़कर, जिन्होंने 2003 में सार्स के अपने अनुभव के बाद संक्रमण से रक्षा हासिल कर ली। इसलिए सरकारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अन्य जानलेवा संक्रमणों के पैदा होने पर हमारी रक्षा के लिए रणनीतियां बनाना शुरू कर दें। भारत में हाल में निपाह वायरस फैलने ने यह सवाल पैदा कर दिए कि क्या हमें इसे भविष्य का खतरा मानने पर विचार करना शुरू कर देना चाहिए और अब हमारे रक्षा के शस्त्रागारों के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।