Right Banner

फूलपुर। फूलपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद नगर पंचायत की नेहरू बाजार, बानगी बाजार, दुनिया गंज आदि में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मुहिम छेड़ी। तो कई ने अपने अपने सामान दुकान सेड आदि स्वेच्छा से हटा लिए। जो नहीं हटा पाए। उनको लदवाकर टाउन एरिया कार्यालय में लाकर जमा करवा दिया। बता दें कि फूलपुर सीओ रामसागर ने 2 दिन पूर्व व्यापार मंडल के लोगों तथा संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर शासन की मंशा से अवगत करा दिया था। परंतु उसके बावजूद रोड पर जाम आड़े तिरछे वाहन ठेला वाले फल वाले वाहन वाले बेतरतीब ढंग से मुख्य मार्ग पर काबिज रहे। जिनके खिलाफ अभियान चलाया गया। यदि सुधार ना आया। तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जा सकती है।