Right Banner

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मैलहन गांव में बीती रात छत पर सोने गया अधेड़ देवी दयाल शर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र अमरनाथ शर्मा आधी रात छत से लुढ़क कर लगभग 12 फीट नीचे औधे मुंह गिरा। जिससे उसके शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिससे सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचा तो पत्नी कविता दहाड़े मार कर रोने लगी। मृतक को चार पुत्रियां जिसमें एक विवाहित तथा एक पुत्र 12 वर्ष का है। मृतक की पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। अभी तीन बेटियां तथा एक बेटे के शादी ब्याह की चिंता में रो रो कर बुरा हाल है।