Right Banner

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जून में 5 या 7 तारीख के बाद कभी भी जारी हो सकता है। आफको बता दें कि बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही कर दिया था, साथ-साथ अंक भी अपलोड किए जा रहे थे। बोर्ड ने स्कूलों से प्रैक्टिक के अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा छोड़ने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट मांगी थी, इस तरह रिजल्ट की तैयारियां जोरों पर है। लेकिन दसवीं 12वीं के 4775749 स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार करना अपने आप में कठिन काम है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे 7 जून के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं।  

प्रदेश के 271 केंद्रों पर 10वीं-12वीं की सवा दो करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। आपको बता दें कि 10वीं-12वीं के लिए पंजीकृत 5192689 परीक्षार्थियों में से 4775749 परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड जल्दी ही 10वीं 12वीं के नतीजों की तारीख जारी कर सकता है।  यूपी बोर्ड के नतीजे आपको upmsp.edu.in के साथ पर भी देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको इस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, यहां आप नतीजे चेक कर सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद नतीजे जारी होने पर आप इसी लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

UP Board Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं 10वीं-12वीं का परिणाम

 

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब होम पेज पर दिखाई दिए "UPMSP 10th/12th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।