Right Banner

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान के लाडले बेटे अबराम खान (AbRam Khan) आज 9 साल के हो चुके हैं। अबराम खान ने छोटी सी उम्र में ही खूब लोकप्रियता बटोर ली है। अपने क्यूट अंदाज के चलते अबराम आज लाखों-करोड़ों दिलों की जान बन चुके हैं। यही वजह है कि सामने आई उनकी हर तस्वीर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इन्हीं में से कुछ तस्वीरों में बहन सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ अबराम की बॉन्डिंग साफ नजर आई है। कई तस्वीरों में अबराम के प्रति सुहाना का प्यार साफ दिखाई देता है। इन तस्वीरों को देखकर साफ बताया जा सकता है कि परिवार में अबराम अपनी बहन के सबसे ज्यादा क्लोज हैं।

सुहाना के लाडले हैं अबराम
कई मौकों पर सुहाना अपने छोटे भाई अबराम पर प्यार लुटा चुकी हैं। समय-समय पर सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अबराम की तस्वीरें शेयर करती रही हैं। भाई आर्यन खान के साथ भी अबराम खान की क्यूट बॉन्डिंग को कई मौकों पर देखा जा चुका है। बता दें कि अबराम खान ने साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए जन्म लिया था। जन्म के बाद से ही अबराम खान लगातार किन्हीं ना किन्हीं वजहों से सुर्खियों में छाए रहे हैं। 

बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं अबराम 
अमूनन ऐसा देखा जाता है कि किसी फिल्म कलाकार के बच्चे फिल्मी दुनिया में ही आते हैं। अबराम के लिए भी कई लोग ऐसा ही सोचते हैं और हर कोई अंदाजा लगाता है कि क्या अबराम भी फिल्मी दुनिया में ही कदम रखेंगे? वैसे आपको बता दें कि अबराम आज से कुछ साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू (AbRam Khan Bollywood Debut) कर चुके हैं। जी हां शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अबराम खान की झलक दिख चुकी है। फिल्म के क्रेडिट वीडियो सीन में अबराम कुछ सेकंड के लिए नजर आए हैं।