Right Banner

Indian Premier League 2022 में MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 14 में से महज चार मैच जीते और आठ प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में 9वें पायदान पर रही। आईपीएल में सीएसके का सफर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी जैसे दिखने वाला एक शख्स झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है। इस शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस शख्स का चेहरा बहुत ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी से मिलता-जुलता है, हाल ऐसा हो गया कि लोग इस शख्स को धोनी समझकर उसके साथ सेल्फी भी क्लिक कराने लगे।

आजतक की खबर के मुताबिक इस शख्स का नाम विवेक कुमार है, जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक है। विवेक कुमार की ड्यूटी झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी। आप खुद भी अगर साइड से विवेक कुमार की इस फोटो को देखेंगे तो वह हूबहू महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही नजर आएंगे। 

वहीं बात अगर धोनी की करें तो उन्होंने इस साल आखिरी लीग मैच में साफ कर दिया कि वह अगले साल भी सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगले साल आईपीएल के मैच चेन्नई में भी खेले जा सकते हैं और धोनी चेन्नई की जनता के सामने एक बार फिर से खेलना चाहते हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बाद वह आईपीएल में खेलते नजर आए हैं।