Right Banner

 नोएडा, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 26 मई 2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प़ीति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती  सैक्टर-8, नोएडा (बांस बल्ली मार्केट तिराहे) पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा या और दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया आज झुग्गी बस्ती सेक्टर- 8, बांस बल्ली मार्केट तिराहे पर 200 लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए गए हैं।
  भोजन वितरण कार्यक्रम में टीम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, रचना यादव, डॉक्टर मीना चौहान, जय श्रीवास्तव, रीता झा, आर एन श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया।