Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Loading…
Breaking
Rajya Shaherईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन Internationalजर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से Jeevan Mantrसाक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित Rajya Shaherसर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन Sportsदलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) Rajya Shaherसोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, Trending Newsजंगली हाथी का कहर: कंछेदी यादव की मौत, घर गिराया; मलबे में दबे जानवर। Careerउत्तर प्रदेश राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जी.एल. बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन को "एकेटीयू लीडर इनक्यूबेटर अवार्ड 2026" से किया सम्मानित Internationalकार्डिफ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर विवाद, रिफॉर्म यूके ने किया विरोध CareerMPSC में गड़बड़ी का आरोप: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक को लेकर महाराष्ट्र में उम्मीदवार सड़कों पर
Rajya Shaher

प्रयागराज में शाम 4 बजे से आंधी-बारिश का अलर्ट:

Breaking
ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन जर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से साक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित सर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) सोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जंगली हाथी का कहर: कंछेदी यादव की मौत, घर गिराया; मलबे में दबे जानवर। उत्तर प्रदेश राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जी.एल. बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन को "एकेटीयू लीडर इनक्यूबेटर अवार्ड 2026" से किया सम्मानित कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर विवाद, रिफॉर्म यूके ने किया विरोध MPSC में गड़बड़ी का आरोप: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक को लेकर महाराष्ट्र में उम्मीदवार सड़कों पर
News cover
ADHUNIK NEWS ,3 August 2026, (Update 3 August 2026, 1:58 PM UTC)
By 25k Views
रविवार रात से जारी बूंदाबांदी से खिली सोमवार की सुबह, दोपहर में तेज धूप ने लौटाई उमस

प्रयागराज में सोमवार सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन 11 बजे के बाद काले बादलों ने आसमान खाली कर दिया। दोपहर में खिली तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। 1 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया, जोकि रविवार के अधिकतम तापमान से 3 डिग्री सेल्सियसत तक अधिक है। हालांकि मौसम शाम को फिर से मौसम का रंग बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 4 बजे के बाद आंधी के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

एक घंटे में बदला मौसम का मिजाज

सुबह तक बारिश और ठंडी हवा का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन दोपहर तक पूरी तरह तस्वीर बदल गई। दोपहर 1 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के अधिकतम तापमान से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। तेज धूप के कारण उमस भी काफी बढ़ गई।

शाम 4 बजे के बाद फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दिन ढलने के साथ मौसम एक बार फिर बदल सकता है। शाम 4 बजे के बाद प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर विकसित हो रहे बादलों के कारण शाम के समय मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

एक सप्ताह से कमजोर पड़ा है बारिश का दौर

प्रयागराज में पिछले करीब एक सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं हुई है। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन लगातार बारिश नहीं हुई। यही वजह है कि वातावरण में नमी लगातार बनी हुई है और धूप निकलते ही उमस बढ़ जाती है।

जुलाई में सामान्य से 43% कम हुई बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में प्रयागराज में 305.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं जुलाई 2026 में यह आंकड़ा घटकर करीब 180 से 190 मिमी के बीच रहा। यानी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 115 से 125 मिमी कम बारिश हुई। सामान्य वर्षा की तुलना में भी जुलाई में करीब 43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी जरूरी

तेज बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली की स्थिति बनने पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर नहीं जाने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन की प्रमुख सलाह

  • आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग से दूर रहें।
  • आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान में न जाएं।
  • पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • बिजली चमकने के दौरान धातु की वस्तुओं और हैंडपंप आदि को न छुएं।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान संभव हो तो पक्के मकान के अंदर रहें।
  • मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
  • मौसम संबंधी अलर्ट के लिए ‘सचेत’ और ‘दामिनी’ एप का इस्तेमाल करें।

​रायबरेली: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 'ईद मिलाद-उन-नबी' का पर्व रायबरेली में अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।

News Shorts

— End of News —
Previous Story
ड्रोन से निगरानी, कांवड़ियों से सौम्य व्यवहार और मदद करें:
Next Story
नैनी: एडीए चौकी प्रभारी लेखपाल सिंह और काशीराम प्रभारी रामानंद विश्वकर्मा का भव्य नागरिक अभिनंदन;

रोज़ की बड़ी खबरें सीधे आपके inbox में

Subscribe for daily top stories — no spam, unsubscribe anytime.

Share this article

Daily News Every morning 6 AM
Breaking Alerts Real-time updates
Weekly Newsletter Every Sunday
Premium Picks Exclusive stories
Video Updates Visual news
🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.