Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsअरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ Rajya Shaherगोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन Rajya Shaherझारखंड में प्रियांशु श्रीवास्तव ने लहराया प्रयागराज का परचम, रांची में गूंजा ‘यह प्रयागराज है’ Rajya Shaherस्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम Rajya Shaherयुवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा युवा संवाद, संगठन विस्तार युवाओं की भूमिका पर होगी चर्चा Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Trending Newsअपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना ओबरा एवं थाना चोपन का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Rajya Shaherदेवी ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में श्रेया द्वितीय, सिद्धि वर्मा ने हासिल किया तृतीय स्थान ‘कला यात्रा एक खोज’ की चार दिवसीय ऑनलाइन कला प्रतियोगिता में लगभग 60 कलाकारों ने दिखाया हुनर, चित्रकला और डिजिटल आ Rajya Shaherरजत विहार में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित हुआ श्री श्याम जी का विशाल भंडारा
Rajya Shaher

गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन

Breaking
अरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन झारखंड में प्रियांशु श्रीवास्तव ने लहराया प्रयागराज का परचम, रांची में गूंजा ‘यह प्रयागराज है’ स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा युवा संवाद, संगठन विस्तार युवाओं की भूमिका पर होगी चर्चा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना ओबरा एवं थाना चोपन का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवी ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में श्रेया द्वितीय, सिद्धि वर्मा ने हासिल किया तृतीय स्थान ‘कला यात्रा एक खोज’ की चार दिवसीय ऑनलाइन कला प्रतियोगिता में लगभग 60 कलाकारों ने दिखाया हुनर, चित्रकला और डिजिटल आ रजत विहार में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित हुआ श्री श्याम जी का विशाल भंडारा
News cover
ADHUNIK NEWS ,24 October 2026, (Update 25 October 2026, 5:38 AM UTC)
By 15 Views
नोएडा गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत ‘माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया।

नोएडा गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत ‘माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में माँ दुर्गा के दिव्य प्राकट्य से लेकर महिषासुर के वध तक की पौराणिक गाथा को अत्यंत प्रभावशाली,भावपूर्ण एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
नाटिका में दर्शाया गया कि किस प्रकार समस्त देवताओं ने अपनी-अपनी दिव्य शक्तियाँ प्रदान कर माँ दुर्गा के प्राकट्य का मार्ग प्रशस्त किया। इसके पश्चात देवताओं ने माँ को अपने दिव्य अस्त्र-शस्त्र अर्पित किए और उन्हें सर्वोच्च दैवीय शक्ति के स्वरूप में प्रतिष्ठित किया। यह भव्य दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ और ‘माँ दुर्गा की जय’ के जयकारों से गूँज उठा।
इसके बाद माँ दुर्गा की भूमिका निभा रहीं दृष्टि श्रीवास्तव ने अपने सशक्त अभिनय,दिव्य भाव-भंगिमाओं और ऊर्जावान नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।संगीत,भाव,लय,मुद्राओं और मंचीय प्रस्तुति के सुंदर समन्वय ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।उनकी मनमोहक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ अपनी प्रशंसा व्यक्त की।
नाटिका के अगले दृश्य में माँ दुर्गा की नौ शक्तियों और महिषासुर के बीच हुए भीषण युद्ध का सजीव चित्रण किया गया।अंततः माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश दिया। 
इस भव्य नाट्य प्रस्तुति की सशक्त लेखनी प्रभुदयाल गुप्ता की रही,जबकि इसका निर्देशन एवं मार्गदर्शन नीरा गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कलाकारों आश्वी आद्या,अक्षिता,तुर्वस,कविश और भव्य की ऊर्जावान एवं जीवंत प्रस्तुति से हुआ।इन बाल कलाकारों के उत्साह,आत्मविश्वास और आकर्षक मंचीय प्रदर्शन ने आरंभ से ही मंच पर नई ऊर्जा भर दी।विशेष रूप से तुर्वस कपूर ने माँ दुर्गा के सिंह की भूमिका में अपने जोशीले और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की तथा दिव्य प्रस्तुति में विशेष आकर्षण जोड़ा।भगवान शिव की भूमिका में बी. के. अवस्थी, भगवान विष्णु की भूमिका में पी. डी. गुप्ता तथा भगवान ब्रह्मा की भूमिका में जी. सी. गोयल के अभिनय ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।देवराज इंद्र की भूमिका निभा रहीं सुरिंदर कौर तथा देवताओं की भूमिकाओं में सुधा गोयल,अनीता,नीलम,वीणा सक्सेना और वेरोनिका ने भी अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।महिषासुर की भूमिका में सुमीता मिश्रा ने अपने दमदार और जीवंत अभिनय से पात्र को मंच पर साकार कर दिया।वहीं उनकी सहयोगी कलाकारों पूजा और गरिमा ने देवलोक पर विजय के प्रसंग में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर इस दृश्य को और भी प्रभावशाली बना दिया।माँ दुर्गा की विभिन्न शक्तियों के रूप में वर्षा,कीर्ति,अर्चना झा, सिम्मी श्रीवास्तव,नेहा,मधु,नीतू,सुमिता गुप्ता और सुनीता ने अपनी उत्कृष्ट भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयासों ने माँ दुर्गा की शक्ति,साहस और दिव्यता को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन वैशाली जिंदल ने किया।इस भव्य संगीतमय नाटिका को यादगार बनाने में विक्की चावला और मनोज चौहान के मधुर संगीत का विशेष योगदान रहा।
सोसाइटी के निवासी डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि यह संपूर्ण प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि भारतीय संस्कृति,आस्था,नारी शक्ति और धर्म की विजय का सशक्त संदेश भी थी।माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप,उनकी अदम्य शक्ति और महिषासुर वध की गाथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो,अंततः विजय सत्य,धर्म और सदाचार की ही होती है।
उन्होंने कहा कि कलाकारों के समर्पण,आयोजकों के प्रयासों,संगीत की मधुरता और दर्शकों की अपार श्रद्धा ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों के साथ यह भव्य प्रस्तुति सभी के मन में भक्ति,उत्साह और माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा की अमिट छाप छोड़ गई।

समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि दिनांक 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं बोट बचाओ देश बचाओ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.