Right Banner

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर सास ने दिया रिएक्शन, अनिल कपूर की बेटी के लिए कही ये बात
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द मां बनने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने खुद के प्रेग्नेंट होने के बारे में बताया था। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें उनका बेब बंप दिख रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था।

इस गुड न्यूज के बाद से कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। बहू सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने पर अब उनकी सास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री के सास प्रिया आहूजा ने अपनी खुशी जाहिर की है। प्रिया आहूजा ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के नए फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह प्रेग्नेंट दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दादी बनने पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जल्द ही दादी बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। इंतजार नहीं कर सकता। लव यू मेरे बच्चों। भगवान भला करे।' सोशल मीडिया पर प्रिया आहूजा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम कपूर के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इसका एलान करते हुए उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें बड़े प्यार से वो पति आनंद अहूजा की गोद में लेटी नजर आई थीं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे।'

सोशल मीडिया पर सोनम कि फैमिली और फ्रेंड्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर बधाईयों का तांत लग गया है। अंशुला कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा को आने वाले इस नन्हें मेहमान की बधाई दी। सोनम कपूर के फैंस भी इस खुशी को सुन खुशी से झूम उठे हैं। वो काफी समय से ऐसी किसी खबर का इंतजार कर रहे थे।