Right Banner

रंगोत्सव को लेकर उल्लास, बाजार गुलजार
अनपरा (सोनभद्र) : रंगोत्सव का पर्व होली करीब आने के साथ ही बाजार गुलजार हो गए हैं। जनपद के मुख्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। रंग से लेकर मिष्ठान की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। नए परिधानों को लेकर युवा उत्साहित हैं।

पर्व नजदीक आते ही सभी घरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। बाजारों में रंग-गुलाल और पापड़ व नमकीन की दुकानें सज गई हैं। घरों में होली की खरीददारी के लिए सभी वर्गों में उल्लास दिखाई दे रहा है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण होली का पर्व फीका रहा।

महिलाएं इस वर्ष होली को नई उमंग के साथ अलग तरीके से मनाने की रणनीति पर विमर्श कर रहीं हैं। महिलाएं घरों में आलू के चिप्स, पापड़ व गुझिया बनाने के कार्य शुरू कर दिए हैं। होली मिलन के लिए आकर्षक परिधानों की जमकर खरीददारी की जा रही है। वस्त्रों की दुकानों पर महिलाओं व पुरूषों की भीड़ उमड़ रही है।शाम को दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ है। महिलाओं का कहना है कि सभी त्योहारों पर तो बाजार में रेडीमेड सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जा रहें हैं लेकिन घर में बनी चीजों का स्वाद अलग ही होता है। इसलिए होली के दिन मेहमानों के लिए स्वादिष्ट पकवान, चिप्स, पापड़, दहीबड़ा, नमकीन आदि बनाने की तैयारी चल रही है। ज्यादातर लोग हर्बल गुलाल व कलर की खरीददारी कर रहे हैं। ऊर्जांचल के सभी प्रमुख बाजारों में काफी चहल-पहल है।

इस वर्ष विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व स्वयंसेवी संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया है। इसके लिए होटल से लगायत लॉन आदि बुक कराए गए हैं। इस बार जमकर अबीर-गुलाल उड़ाने की तैयारी है।जिला जज ने ग्राम न्यायालय भूमि का लिया जायजा