Right Banner

'डांस दीवाने' की गुंजन सिन्हा के एब्स देखकर हैरान हुईं रश्मि देसाई, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, जेएनएन। रश्मि देसाई छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उतरन और दिल से दिल तक के जरिए लोगों का दिल जीतने वाली रश्मि देसाई बिग बॉस १३ और बिग बॉस १५ में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस १३ में जहां उन्हें उनके व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर कई बार लोगों ने सुनाया। तो वही बिग बॉस १५ में आने के बाद लोगों ने रश्मि देसाई का एक अलग रूप देखा। शो से बाहर आने के बाद भी लगातार रश्मि को फैंस का प्यार मिल रहा है। हाल ही में रश्मि देसाई को डांस दीवाने की नन्ही डांसर गुंजन सिन्हा के साथ स्पॉट किया गया।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह अपनी बेस्ट फ्रेंड और बिग बॉस १५ की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ डांस दीवाने की प्रतियोगी गुंजन सिन्हा भी नजर आई। रश्मि देसाई मीडिया कैमरा के सामने गुंजन के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा 'गुंजन के एब्स देखो, हमारे प्रोसेस में हैं'। गुंजन के एब्स देखने के बाद रश्मि देसाई काफी हैरान रह गईं और उन्होंने उनके साथ बातचीत की। रश्मि देसाई का यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

रश्मि देसाई गुंजन को किस करते हुए दिखाई दीं। इतना ही नहीं मीडिया की रिक्वेस्ट पर उन्होंने गुंजन का सिग्नेचर स्टेप भी किया। रश्मि देसाई की छोटी बच्ची संग इस मजेदार वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रश्मि देसाई की बच्चों के साथ एक बहुत ही अच्छी वाइब है'। रश्मि के अन्य फैन ने लिखा, 'खुश रहो और ऐसे ही अच्छा-अच्छा काम करते रहो'। अन्य फैन ने लिखा, 'रश्मि देसाई सबसे बेस्ट है और वह बहुत अच्छी हैं'। कुछ ही समय पहले डाले गए इस वीडियो को अब तक २५ हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

बिग बॉस १५ में रश्मि देसाई ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। सीजन के अंत में वह ६ फाइनलिस्ट में शामिल हुई थीं। रश्मि देसाई भले ही सीजन की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन घर में उनके सफर को फैंस ने काफी पसंद किया। रश्मि देसाई और उमर रियाज की दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों लगातार अपनी दोस्ती को कायम रखे हुए हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो मस्ती करते हुए शेयर करते हैं। इनकी इस मस्ती में राजीव अदातिया और सिंगर नेहा भसीन भी पूरा साथ देते हैं।