Right Banner

निया शर्मा का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर हुआ ताबड़तोड़ वायरल, चलती कार में किया कुछ ऐसा देखकर नहीं होगा यकीन
नई दिल्ली, जेएनएन। Nग्a एप्arस्a ँदत्् न्न्ग्द: छोटे पर्दे की अभिनेत्री निया शर्मा इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। निया अबतक अपने करियर में कई शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। निया आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को क्रेजी करती हैं। इसी बीच निया एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो ने फैंस को हैरान कर रहा है। यहां देखें वीडियो...

निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि निया चलती हुई कार में नजर आ रही हैं। इस दौरान हव कार के रूफ विंडो से बाहर निकलकर खुद अपना वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। निया इस दौरान हमेशा की तरह बेहद ही कातिल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का वन शोल्डर टॉप पहना हुआ हे। इस ड्रेस में निया बेहद ही हॉट दिख रही हैं। एक बार फिर से निया का सिजलिंग अवतार देखकर फैंस मदहोश हो रहे हैं। हमेशा की तरह ही निया का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर कमेंट कर कोई उन्हें हॉट, ब्यूटीफुल, फायर, गॉर्जस बता रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ने निया के पोस्ट पर सबसे ज्यादा हार्ट और फायर इमोजी शेयर की है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर निया शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ​निया को अभी तक ७ मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं निया खुद इंस्टाग्राम पर २४३ लोगों को फॉलो करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज से भरा पड़ा है। साथ ही निया अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।