Right Banner

फैन ने अपनी पीठ पर बनवाया रणवीर सिंह का टैटू, अभिनेता ने चौंक कर कही ये बात

 

नई दिल्ली, जेएनएन। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स का दिल जीतने के लिए अलग-अलग क्रिएटिव तरीके अपनाते रहते हैं। इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो पैपराजी फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए अपने फैंस से मुखातिब हो रहे हैं।

रणवीर सिंह की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया है। वीडियो को देखा जा सकता है अभिनेता सबसे पहले अपने एक नन्हें फैंस से मिलते हैं और उसकी स्टाइल से रणवीर सिंह काफी हद तक प्रभावित होते हैं।

इसके बाद वो एक और फैन से मिलते हैं, जिसके बाद पैपराजी उन्हें बताते हैं कि उन्होंने अपनी पीठ पर अभिनेता के कई टैटू बनवाएं हुए हैं। फैन की पीठ पर बने अपने टैटू को देख रणवीर सिंह चौंक जाते हैं और कहते 'अरे बाप रे।' फिर वो फैंस को अपने गल से लगा लेते हैं और उसने बात चीत भी करते हैं।

बता दें, रणवीर सिंह के फैन से पहले अजय देवगन और आयुष्मान खुराना के फैन ने भी टैटू बनवाया था। जिसकी तस्वीरों को अजय देवगन और आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं।

हाल ही में अभिनेता को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 की ओर से अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गाय था।

बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें जयेश भाई जोरदार, सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक जैसी कई बड़े बजट की फिल्में शामिल है। रणवीर सिंह को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई करीब खान की फिल्म 83 में देखा गया था। ये फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा पर आधारित है।