Right Banner

 सूरज बड़जात्या ने अपने निर्देशन में बनी लगभग सभी फिल्में सलमान खान के साथ की हैं और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी रही हैं, मगर सूरज की आने वाली फिल्म ऊंचाई में सलमान नहीं हैं। ऐसा नहीं कि सलमान को इस फिल्म के बारे में पता नहीं था, मगर ऊंचाई में दबंग खान को कास्ट ना करने के पीछे एक खास वजह थी, जिसका खुलासा सूरज ने प्रेस से बातचीत में किया। 

ऊंचाई एक फैमिली एंटरटेनर है, मगर इस बार फिल्म की कहानी किसी एक परिवार नहीं, बल्कि चार दोस्तों के बारे में है। ट्रेलर 18 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट में रिलीज किया गया था। इस दौरान सूरज ने बताया कि ऊंचाई के निर्माण से पहले सलमान ने उनसे पूछा था, वो क्या बना रहे हैं।

पहाड़ों पर क्यों जा रहे हो। एक्टर ने यह भी कहा कि वो यह फिल्म कर सकते हैं। सूरज ने बताया कि उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वो जानते हैं कि सलमान पहाड़ पर चढ़ सकते हैं, मगर उन्हें ऐसे लोग चाहिए, जिन्हें देखकर ऐसा लगे, वो यह काम नहीं कर सकते। 

पहाड़ों पर क्यों जा रहे हो। एक्टर ने यह भी कहा कि वो यह फिल्म कर सकते हैं। सूरज ने बताया कि उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वो जानते हैं कि सलमान पहाड़ पर चढ़ सकते हैं, मगर उन्हें ऐसे लोग चाहिए, जिन्हें देखकर ऐसा लगे, वो यह काम नहीं कर सकते। 

सूरज ने अपने निर्देशकीय करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया से की थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद दोनों हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रम रतन धन पायो जैसी फिल्में लेकर आये। सूरज और सलमान की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर है। बुधवार को उन्होंने ऊंचाई का ट्रेलर शेयर करते हुए सूरज को दोस्ताना अंदाज में शुभकामना दी।

ऊंचाई की कहानी भी दोस्ती को समर्पित है, जिसमें एक दोस्त की मौत हो जाने पर बाकी तीन दोस्त उसके मिशन को पूरा करने में जुट जाते हैं। यह मिशन होता है, एवरेस्ट पर चढ़ने की दोस्त की आखिरी इच्छा पूरी करना। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बमन ईरानी, डैनी डेंग्जोंग्पा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।