Right Banner

Brahmastra Mouni Roy Look: 'अंधेरे की रानी' मौनी रॉय को चाहिए 'ब्रह्मास्त्र', जुनून इतना की जंग को हैं तैयार, खुंखार रूप देख उड़ न जाए होश
नई दिल्ली, जेएनएन। आयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। फिल्म से अब तक लगभग सभी एक्ट्रर्स के किरदारों से पर्दा उठा दिया गया है और मंगलवार को मौनी रॉय का भी फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसके मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस काफी खुंखार नजर आ रही हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने मौनी राय का लुक शेयर करते हुए उनके किरदार के बारे में थोड़ी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मौनी के किरदार का नाम भी बताया। मौनी फिल्म में 'जुनून' नाम के निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में वे 'अंधेरे की रानी' बनी हैं। जो 'ब्रह्मास्त्र' के पीछे पड़ी है। 'जुनून' एक ऐसा किरदार है जो खुंखार होने के साथ ही बेहद दिलकश भी है, जो किसी को भी अपने वश में कर ले।

फिल्म से मौनी का पहला लुक शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, "कर ले सबको वश में अपने, अंधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है | मिलिए अंधेरों की रानी से... हमारी मिस्टीरियस क्वीन ऑफ डार्कनेस... जूनून!" यहां देखें ब्रह्मास्त्र से एक्ट्रेस का पहला लुक,

आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी फिल्म है, जो 3डी फॉर्मेट में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' 9 सितम्बर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। यह रणबीर कपूर की पहली पैन इंडिया फिल्म होने जा रही है।

'ब्रह्मास्त्र' के किरदारों के बारे में बात करें तो फिल्म में आलिया, ईशा के किरदार में हैं तो वहीं रणबीर के कैरेक्टर का नाम शिवा है। वहीं अमिताभ बच्चन प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी के किरदार में हैं। जबकि नागाअर्जुन आर्कियोलॉजिस्ट अनीश वशिष्ठ के रोल में हैं। मौनी रॉय के कैरेक्टर का नाम दमयंती है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।